Saturday 24 September 2016

धार्मिक उन्माद से ही कुकुरमुत्ते की तरह भ्रष्टाचार और अपराध में बढ़ोतरी



पटना। वर्तमान समय में देश और प्रदेश में धर्मकांड बढ़ा है। इसके आलोक में धार्मिक प्रवृति भी बढ़ी है। धार्मिक उन्माद से ही कुकुरमुत्ते की तरह भ्रष्टाचार और अपराध में बढ़ोतरी हो चला है। देश और प्रदेश के 10 मंदिरों में धर्नाजन होने लगा है। किलो के भाव में सोना-चांदी चढ़ाया जाता है। भगवान को खुश करने वास्ते भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला होने लगा है।

इसको समेटकर नवज्योति निकेतन मेंमर्म हर धर्म का गाता राग सद्भावना कागोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें हिन्दू,मुसलमान और ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अव्वल गोष्ठी के आरंभ में तीन सिस्टरों ने मिलकर श्रीमभ्दगवद््गीता , पवित्र कुरआन और पवित्र बाइबिल को निर्मित बेदी के पास लाये और पूर्ण श्रद्धाभाव से रखा। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पवित्र ग्रंथों पर पुष्पांजलि अर्पित किये।

इसके बाद सिस्टर श्रृजा लेपचा ने पवित्र कुरआन, एस0के0 लौरेंस ने पवित्र बाइबिल और मनीष कुमार ने पवित्र श्रीमभ्दगवद््गीता से गोष्ठी में आगत लोगों को चुनिंदा पाठ पढ़कर सुनाया। इसके बाद सद्भावना गोष्ठी में आगत मुख्य वक्ता फादर एम0डी0 थोमस,पत्रकार पुरूषोत्तम और सामाजिक कार्यकर्ता असगर ने भ्रष्टाचार को अपराध को आधार मानकर चर्चा किये। गोष्ठी अध्यक्षता सिस्टर बेनेदिक्ता ने की।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह, एमटी खान, एस0 के0 लौरेंस, डाक्टर बीएन विश्वकर्मा, अरविन्द निशाद, सिस्टर थेरोफिन, सिस्टर विन्सेंट,सिस्टर अनिमा,फादर फिलिप आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व सामूहिक गान इतनी शक्ति हमें देना दाता,मन का विश्वास कमजोर हो ना,हम चलें नेक रास्ते पे हमको भूल कर भी कोई भूल हो ना नामक गीत प्रस्तुत की गयी। अंत में राष्ट्रीय गान पेश की गयी।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: