Monday 26 December 2016

धूम-धाम से क्रिसमस संपन्न






पटना।मुक्तिदाता येसु ख्रीस्त का अवतरण होने का पर्व क्रिसमस धूमधाम से संसारभर में मनाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड आदि देशों क्रिसमस संपन्न हो गया। ऑस्ट्रेलिया में 26 दिसम्बर को बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। बॉक्सिंग डे के अवसर पर क्रिकेट टेस्ट मैच रखा जाता है। 26 दिसम्बर को सुबह 5 बजे से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉक्सिंग डे मैच खेला जाएगा। डे-नाइट प्रथम टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया का होसल्ला बुलंदी पर है। यह द्वितीय टेस्ट मैच है। 
विभिन्न चर्च में मध्यरात्रि और प्रातकालीन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित था। इस अवसर पर रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर श्रद्धालु चर्च गए। भक्तिभाव से अनुष्ठान में भाग लिये। वहीं प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में निर्मित गोशाला देखने लोग आते रहे। माता मरियम के ग्रोटो के नीचे मछली पालन किया गया है। झरना भी लगाया गया है। इसका अवलोकन करने लोग देर शाम तक आते रहे। नवयुवक संघ के सदस्यों के प्रयास से निर्मित है। जब से मछली पालन और झरना निर्मित है। तब से बड़ा दिन में मेला सा माहौल उत्पन्न हो जाता है। आसपास के लोग अवलोकन करने आते हैं। साथ में कैंडिल भी लाते हैं और मां मरियम को श्रद्धानिवेदित में कैंडिल जलाते हैं। 
शांति व्यवस्था कायम करने की जिम्मेवारी पुलिस को दी गयी। दीघा पुलिस ने जिम्मेवारी को बखूबी निर्वाह किया। इस बीच बोरिंग रोड में रहने वाली महिला के पर्स उड़ाने की खबर है। वहीं संगम कॉलोनी में रहने वाली के तीन साल का बच्चा भूला गया है। इसके बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से लोग श्रद्धानिवेदित कर आते और जाते रहे। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: