Thursday 23 February 2017

और बना लिया क्रिश्चियन कम्युनिटी फोरम


पटना। दो श्रेणी में विभक्त है भारतीय ईसाई। एक श्रेणी है याजक वर्ग और दूसरी श्रेणी अयाजक वर्ग। याजक वर्ग को मिशनरी फादर और सिस्टर कहता जाता है। गरीबी,सादगी,सत्यता आदि की शपथ लेते हैं। ब्रह्मचर्य भी रखते हैं। इनके द्वारा धार्मिक कार्य के अलावे स्वैच्छिक संस्था बनाकर शिक्षा, चिकित्सा, ग्रामीण विकास आदि का कार्य किया जाता है। इनको आसानी से देशी और विदेशी फंड मिल जाता है। इस तरह के फंड के सहारे शक्तिशाली बनते चले जाते हैं।
वहीं साधारण होते हैं अयाजक वर्ग। विवाह कर गृहस्थी चलाते हैं। अधिकांश अयाजक वर्ग मिशनियों की संस्थाओं में कार्य करते हैं। तनख्याह कम ही मिलती है। इसके कारण लाचार ही बने रहते हैं। याजक वर्गों के स्कूलों में अयाजक वर्ग अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाने के लिए याजक वर्ग के समक्ष गिड़गिड़ाते रहते हैं। स्कूलों में नामांकन और फीस में रियायत करवाने को लेकर तड़पते रहते हैं। इसी तरह याजक वर्गों की संस्थाओं में चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षण दिलवाने के लिए पापड़ बेलना पड़ता है। सब कुछ मिशनरियों के मर्जी पर ही है। एडमिशन ले अथवा नहीं लें। इसके खिलाफ बगावत करने वालों के खिलाफ होकर नौकरी से बाहर कर देते हैं। जो इनके चाहने वाले हैं उनको अपने पास रखने के लिए संस्थाओं के मेम्बर बना लेते हैं। अभी इसी तरह से किया गया है। क्रिश्चियन कम्युनिटी फोरम बनाया गया है। इसके संयोजक कुर्जी पल्ली के प्रधान पुरोहित फादर जोनसन को बनाया गया है। अपने चहेते को मेम्बर बनाया गया है।

यह कयास लगाया जा रहा है कि इस समय अयाजक वर्ग सक्रिय होकर राजनीतिक दल के कार्यकर्ता बनकर कार्यशील हो गये हैं। सरकार और समाज में प्रभाव जमाने लगे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह हैं जिन्होंने पादरी की हवेली को पर्यटन स्थल घोषित करवाने में अहम भूमिका अदा किये। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा बीजेपी बिहार के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजन साह की पहल से कुर्जी कब्रिस्तान में व्यापक तोड़फोड़ करने पर चिंता प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजन साह ने व्यक्त की है। उनके ही प्रयास से भाजपाई विधायक डॉ0 सजीव चौरसिया बैठक में शिरकत किये। बैठक में शामिल होने वालों में कुर्जी पल्ली के प्रधान पुरोहित फादर जोनसन प्रमुख थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक डॉ0 सजीव चौरसिया द्वारा कंटिला तार लगाया जाएगा। दीघा पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती की जाएगी। नवयुवक संघ और राजन साह द्वारा चंदा संग्रह करके सीसीटीवी लगाया जाएगा। अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एस के लौरेंस के प्रयास से अयाजक वर्ग को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद पर बहाल किये थे। ऐसा करने से सरकार और समाज में अयाजक वर्ग का प्रभाव बढ़ते ही चला जा रहा था। वहीं अपने प्रभुत्व को मद्धिम होते देख याजक वर्ग परेशान होने लगे। इनके प्रभावव को प्रभावहीन करने की दिशा में ही क्रिश्चियन कम्युनिटी फोरम को बनाया गया। जल्द ही क्रिश्चियन कम्युनिटी फोरम को पंजीकृत भी करा लिया जाएगा।

No comments: