पटना। पटना नगर निगम का चुनाव होने
वाला है। इस चुनाव में
दबंग और जन प्रतिनिधियों
की बीबियां मैदान में दावेदारी पेश करने के मूड में
हैं। अभी से होल्डिंग लगाया
जा रहा है। इस जंग में
दीघा थाना क्षेत्रान्तर्गत बालूपर मोहल्ला में रहने वाले भी कलाम साहब
की बीबी भी हैं। वैसे
तो कलाम साहब का नाम है
रामाकान्त शर्मा। ख्याति प्राप्त किये हैं कलाम साहब के नाम से।
मीडिया से जुड़े हैं।
खासकर विज्ञापन संग्रह करते हैं। रामाकान्त शर्मा चाहते हैं कि जन कार्य
भी करें। पूरवी दीघा ग्राम पंचायत में रहते हैं। अब यह क्षेत्र
पंचायत नहीं रहा। अब पटना नगर
निगम के नूतन राजधानी
अंचल के 22 बी का हिस्सा
है। इसी वार्ड में रहते हैं। मई माह में
वार्ड पार्षदों का चुनाव होने
वाला है। महिला आरक्षण है वार्ड नम्बर-22
बी। इसके आलोक में कलाम साहब ने अपनी धर्मपत्नी
सुमन शर्मा को मैदान मारने
के लिए चुनावी जंग में उतार दिया है। बी.ए.उर्त्तीण
हैं सुमन शर्मा। बीजेपी का नारा हर
हर मोदी घर-घर मोदी।
कलाम साहब भी नारा नकल
कर लिये हैं। हर हर सुमन
घर-घर सुमन का
नारा बुलंद करवा रहे हैं। अब देखना है
कि क्या यह नारा कलाम
साहब की पत्नी सुमन
शर्मा को फतह दिलवाने
में कामयाब हो पाएगा? बताते
चले कि वार्ड पार्षद
की दावेदारी में पूर्व जन प्रतिनिधि और
दबंगों की पत्निया भावी
प्रत्याशी हैं। इनके सामने कलाम साहब का भविष्य दांव
पर है।
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment