Friday 7 April 2017



पटना। गुडफ्राइडे की तैयारी के उपलक्ष में अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के महा सचिव एस.के.लॉरेंस के नेतृत्व में न्यू पाटलिपुत्र चर्च में प्रभु येसू के दुःखभोग से सम्बंधित उनके द्वारा भारी क्रूस को ढोते हुए कलवारी पर्वत तक ले जाने की कष्टमय यात्रा तथा सूली पर चढ़ाये जाने तक की घटना का विशेष भजन 'मुसीबत', भक्तिमय गीत तथा प्रार्थनाओं का कार्यक्रम संपन्न हुआ।गायक मंडली में संस्था के महा सचिव एस.के.लॉरेंस के साथ रंजीत कुमार , क्लारेंस हेनरी,जोसेफ फ्रान्सिस ,अलेक्जैंडर, करुणा,  रीता, प्रकाश, प्रविण, प्रियंका, कमल, राजन डेविड,विजय ओस्ता,पुष्पा पॉल,  मुकुल, रेमण्ड तथा लगभग तीन सौ लोगों ने इस भक्तिमय कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की।भक्तिमय गीतों में-हे क्रूसधारी,सबने गुनहगार को,येसु ने अपना खून बहाकर,इस संसार में,प्रभु शोकित हो,जो क्रूस पे कुर्बान वगैरह गीत प्रमुख रहे।तत्पश्चात क्रूस रास्ता तथा मिस्सा पूजा का धार्मिक कार्यक्रम हुआ।पल्ली पुरोहित फादर देवासिया ने अपने प्रवचन में  मानव कल्याण हेतु क्रूस पर प्रभु येसु द्वारा दिए गए बलिदान के महत्त्व का वर्णन किया।
                                
एस.के.लॉरेंस
महा सचिव
अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ,पटना।
फातिमा माता सुसमाचार केंद्र के पीछे,शिवजी नगर,मखदुमपुर,पो.दीघाघाट (पटना)-11.

मो.9430284400,9430988909.

No comments: