Sunday 13 February 2022

शहर में पुलिस - भूमाफिया गठजोड़ के खिलाफ भाकपा(माले) ने निकाला प्रतिवाद मार्च

 घटना के दो दिन बादः भी प्रशासन अपराधी को पकड़ने में बेकाम है - माले

दरभंगा। दरभंगा शहर के जीएम रोड में भूमाफिया द्वारा रीता झा परिवार के साथ हुए जघन्य अपराध व जिंदा जला देने के खिलाफ, इस पूरे घटना में नगर थाना प्रभारी, नगर इंस्पेक्टर व वरीय पुलिस अधीक्षक की भूमिका का उच्चस्तरीय जांच कराने, तत्काल नगर थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, भूमाफिया शिव कुमार झा को गिरफ्तार करने सहित कई मांगो को लेकर आज भाकपा(माले) - आइसा - इंसाफ मंच के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च मिर्जापुर चैक से निकलकर आयकर चैक होए हुए विद्यापति चैक होते हुए पूण आयकर चैक पर आकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) महानगर के वरिष्ठ नेता भूषण मंडल, लोकल सचिव रंजन प्रसाद सिंह, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, आइसा राज्य सह सचिव प्रिंस राज ने किया। सभा की अद्यक्षता भाकपा(माले) महानगर सचिव सदीक भारती ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले), इंसाफ मंच, आइसा नेताओ ने कहा कि आज बिहार के अंदर भाजपा-जदयू - भूमाफिया गठजोड़ की सरकार चल रही हैं। भूमाफिया को सत्ता सरकार व जिला प्रशासन का खुलेआम संरक्षण मिल रहा हैं। जिसके चलते ही देर शाम में ही एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। और अभी तक अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वक्ताओं ने कहा कि दरभंगा शहर में लगागतर भूमाफिया द्वारा कई परिवारों को तबाह किया जा रहा है। पिछले दिनों मिर्जापुर चैक पर रंजन प्रसाद सिंह के साथ भूमाफिया द्वारा हमला का प्रयास किया गया लेकिन प्रशासन उस घटना के पीछे भी अपराधी को पकड़ने में विफल रही, वही दुसरी ओर आज जीएम रोड में इस तरह के घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन प्रशासन  अभी तक कोई सक्रिय भूमिका नही दिखा रही हैं। 

वक्ताओं ने कहा कि इस पूरे घटना में नगर थाना प्रभारी, नगर इंस्पेक्सर व वरीय पुलिस अधीक्षक की संलिप्तता है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। 

वही वक्ताओं ने कहा कि इस पूरे मामले में भूमाफिया शिव कुमार झा का रिश्ता मिथिलांनचल के चहेते मंत्री के साथ भी उजागर हुआ है। इस पूरे परिदृश्य का उजागर भी प्रशासन से करने की मांग की गई है। तथा इस पूरे मश्ले पर भाजपा-जदयू से चुप्पी तोड़ने की मांग की है।


वही वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार इस घटना पर त्वरित करवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी नही करती है तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा। 

कार्यक्रम में आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार, राजा पासवान, रंजन प्रसाद सिंह, सोनू यादव, विजय महासेठ, सुभाष कुमार गुप्ता भन्तु गुप्ता, इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रजा, पूजा कुमारी, फूलों देवी, विजय विश्कर्मा, राम बहादुर ठाकुर, अरुण मंडल, मोहम्मद वाहिद, मणि मल्लिक, कन्हाई शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

इधर भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक भाकपा(माले) जिला कार्यालय आयोजित की गई। जिसमें इस घटना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पुलिस संरक्षण में जघन्य अपराध की घटना घटी है। प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संलिप्तता की जांच हो क्योंकि हमले की आशंका का फरियाद लेकर गए पीड़ित परिवार से मिलने से उन्होंने मना कर दिया था।थाना प्रभारी ने भी कोई संज्ञान नही लिया।तीन दिनों के भीतर अगर शिव कुमार झा और अन्य गुण्डे की गिरफ्तारी नही होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।भाकपा माले जिला कमिटी की चल रही बैठक से यह प्रस्ताव लिया गया है।इस मौके पर बोलते हुए धीरेंद्र झा ने कहा है कि भूमाफिया-पुलिस गठजोड़ का परिणाम है यह घटना।मामले की उच्चस्तरीय सिविल जांच हो और राजनीतिक संरक्षण के पहलू को भी खोजा जाय।

आलोक कुमार

No comments: