Sunday 27 October 2013

7 बार सीरियल ब्लास्ट की गयी, इसमें 5 लोगों की मौत


पटना। आतंकवादियों के द्वारा महाबोधि मंदिर में किये गये सीरियल ब्लास्ट की याद ताजा हो गयी। रविवार के दिन साढ़े आठ बजे के बाद   7 बार सीरियल ब्लास्ट की गयी। इसमें 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी गयी है। वहीं 71 लोग घायल हैं। इनमें 1 की हालत गंभीर है। जांच करने के लिए टीम दिल्ली से पटना पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतक परिवारों को 5 लाख रू. मुआवजा देने की घोषणा की है।
बीजेपी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हुंकार रैली से पहले पटना में 7 धमाके हुए हैं।  बताया जा रहा है कि ये धमाके मोदी के रैली स्थल गांधी मैदान में उसके पास हुए हैं। एक धमाका पटना रेलवे स्टेशन पर हुआ है। सुबह 8.30 पटना जंक्शन से शुरू होकर लगभग तीन घंटे के बाद गांधी में दो घंटे तक 6 धमाका हुआ। पहला धमाका 11.24, द्वितीय11.35, तृतीय 11.45,चतुर्थ 11.50, पांचवी 12.31 और छठा 12.35 में हुआ। इसके बाद गांधी मैदान से 4 जिंदा बम बरामद किए गए। जिसे निष्क्रय बनाया गया। इस घटना में 5 की मौत और 71 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में मुन्ना श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, रामनारायण आदि हैं। गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है जो कि रांची का रहने वाला है. इस शख्स से पूछताछ जारी है।
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि धमाकों की खुफिया जानकारी नहीं थी। इस असुरक्षा के माहौल के बीच एनआईए ने भी अपनी 7 सदस्यीय टीम पटना भेज दी है। एनआईए और एनएसजी की दूसरी टीम भी दिल्ली से भेज दी गई है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. वह वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पीएम ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने नीतीश से बात करके तेजी से जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया है।  धमाकों के बाद महाराष्ट्र में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
रैली से पहले पटना स्टेशन पर जो धमाका हुआ वह स्टेशन के टॉयलेट में हुआ। धमाके में एक शख्स के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जिस टॉयलेट में धमाके हुआ है वह प्लेटफॉर्म नंबर 10 के करीब है। जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. धमाके के पास की पूरी जगह सील कर दी गई है. मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने में देसी बम का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा एक जिंदा बम भी बरामद भी हुआ है. इस बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आज पटना में महारैली है।
पटना के एसएसपी मनु महाराज ने इस बात की पुष्टि की है कि घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों बम स्टेशन के एक टॉयलेट में रखे गए थे. एक फटा और दूसरा डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस से इस घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।  पुलिस सत्रों के मुताबिक शक की सुई उसी शख्स पर है जो इस घटना में घायल हुआ है।
जब इंसानी जान को अहमियत दी ईटीवी बिहार के कैमरामैन राहुल और न्यूज रिपोर्टर कन्हैया ने। खासखबर बनाने के बदले कंधे पर लांधकर राहुल घायल को उठाकर एम्बुलेंस पर चढ़ाया। घायल के खून से कैमरामैन की कमीज भींग गयी। उसी तरह छटपटाते घायलों को एम्बुलेंस में चढ़ाने का कार्य कन्हैया ने भी किया। कैमरामैन ने कहा कि बम विस्फोट होने के बाद सिटी एसपी और अन्य जवान भागने में सफल हो गये। उधर पीएमसीएच में संतोश कुमार सिंह भी पीछे नहीं रहे। घायलों को आपातकालीन सुविधा देने की वकालत करते रहे। आप लोगों को सलाम सवाल उठता है कि बिहार के पुलिस अधिकारी कब सबक लेंगे। गया के महाबोधि मंदिर में किये गये सीरियल ब्लास्ट और अब पटना के सत्य अहिंसा के पुजारी बापू की प्रतिमा के समक्ष ब्लास्ट हो जाता है। साहब 5 हजार पुलिस जवान तैनात हो। सीसी कैमरा लगा हो। तब भी वारदाद को अंजाम देने में अपराधी सफल हो जाते हैं।
                                                                    आलोक कुमार