पटना। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार भूमि सुधार आयोग का गठन किये थे। आयोग के अध्यक्ष डी. बंधोपाध्याय को बनाया गया। आयोग के अध्यक्ष बंधोपाध्याय ने सरकार को अनुशंसा पेश कर दी। इसका हाल यह है कि बिहार भूमि सुधार आयोग की अनुशंसा के आलोक में बिहार भूदान यज्ञ कमिटी मंथरगति से भी नहीं चली। आज भी भूदान भूमि का वितरण,दाखिल-खारिज, स्वामित्व,निरूपण एवं संबंधित कार्य अधुरा पड़ा हुआ है। बिहार भूदान यज्ञ कमिटी ने आयोग के अध्यक्ष की अनुशंसा को ठेंगा दिया है। तो एकता परिषद के प्रांतीय संचालन समिति के सदस्य विजय गोरैया के सुझाव को क्या अमल में लाएंगे?
बिहार भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष डी. बंधोपाध्याय ने बिहार भूदान यज्ञ कमिटी को सीधा गाइड लाइन थमा दिया था। 1 अक्तूबर,2007 से 31 मार्च,2008 तक कियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्था समेत सभी प्रारम्भिक औपचारिकताओं को पूर्ण कर लेना था। अभियान की समाप्ति तक वार्षिक संविधा के आधार पर उप समाहर्ताओं की नियुक्ति एवं बाह्य सर्वें-कर्मियों के माध्यम से भूदान जमीन का सर्वेक्षण कर सत्यापन किया जाना। 1 अप्रैल,2008 से 31 मार्च,2009 तक बचे हुए सभी कार्यों का संपादन यथा- वितरण,दाखिल-खारिज, स्वामित्व,निरूपण एवं संबंधित अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाईयां सुनिश्चित कर लेना था। 1 अप्रैल,2009 से 31 दिसम्बर,2009 तक भूदान यज्ञ कमिटी एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के कार्यों को समेटना तथा सभी लम्बित कार्यों को पूर्ण होने की घोषणा कर देनी थी। कमिटी को बस उसी के लिंक पर आगे बढ़ते चले जाना था। जो चार साल के बाद भी नहीं हो सका।
बिहार भूदान यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष शुभमूर्ति ने पत्रांक 13 च/013-403 दिनांक 24 जुलाई,2013 को क्षेत्रीय पदाधिकारी सह कार्यालय मंत्री, जिला भूदान यज्ञ कार्यालय , अरार मोड़, गोपालगंज और कार्यालय मंत्री, जिला भूदान यज्ञ कार्यालय, मुजफ्फरपुर को पत्र लिखकर मौजा चटुआ थाना न0 265 अंचल- कुढ़नी,जिला- मुजफ्फरपुर के अनिर्गत प्रमाण पत्र का स्थल जांच कर निर्गत करने का आदेश निर्गत किया। इस मौजा में 68 व्यक्तियों के बीच खाता न0 1103 खेसरा न0 1174 एवं 2505 जिला हाल खेसरा 3079 से 3086 तक बना है, का वितरण किया गया था, जिसमें से 32 प्रमाण पत्र निर्गत है तथा शेष 36 प्रमाण पत्र अनिर्गत है।
एकता परिषद के प्रांतीय संचालन समिति के सदस्य विजय गौरेया के नेतृत्व में त्रिसदस्यीय टीम गठित की गयी है। उन दोनों पदाधिकारियों को आदेश दिया गया कि प्रमाण पत्र में निहित भूमि का स्थल जांच कर यह स्पष्ट कर लें कि अनिर्गत प्रमाण पत्र हर दृष्टि से निर्गत योग्य है या नहीं? प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिसदस्यीय टीम के नेतृत्वकर्ता विजय गौरेया ने हाथ खिंच लिया है। फिलवक्त समयाभाव के कारण प्रमाण पत्रों की लाभुकों की पात्रता जांच तथा वितरण का दायित्व निभाने में असमर्थ करार दिया। भविष्य में न सिर्फ कुढ़नी बल्कि सहरसा जिले के सौर बाजार एवं सौनवर्षा, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज तथा अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंडों में भी अपने साथियों के साथ सहयोग करने के लिए प्रस्तुत रहूंगा। व्यस्तता के कारण जांच टीम से अलग होकर सुझाव दे दिये।

आलोक कुमार