Monday 6 January 2014

ठंड से बुजुर्ग महिला की मौत


पटना। पटना सदर प्रखंडान्तर्गत पश्चिमी दीघा ग्राम पंचायत के मखदुमपुर बगीचा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की ठंड से मौत हो जाने की खबर है। मृतक बुजुर्ग का नाम जयमुरत देवी है। वह कोई 55 साल की थीं।
इस समय आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा शीतलहरी के आलोक में अलाव की व्यवस्था की गयी है। एक हजार से अधिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक दिन आपदा प्रबंधन विभाग को 38 जिले से प्रतिवेदन प्राप्त होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कागज पर ही लकड़ी को जलाया जा रहा है। कहीं जगहों पर अलाव की व्यवस्था देखने वक्त पता ही नहीं चला कि लकड़ी जलायी जा रही है। अभी तक आपदा प्रबंधन के द्वारा पत्ता नहीं खोला गया है कि किस जगह पर अलाव की व्यवस्था की गयी है।

अगर विभाग के प्रतिवेदन देखा जाए तो अभी तक कम्बल वितरण नहीं किया गया है। वहीं शीतलहरी से किसी की मौत नहीं हुई है। दीघा ग्राम पंचायत के मखदुमपुर बगीचा में बुजुर्ग की मौत हो जाने से बिहार में शीतलहरी से पहली मौत हो गयी है। वैसे तो सरकार का प्रयास होता है कि भूख और आपदा मौत को झुठलाने में लग जाती है। यह दुर्भाग्य है कि कुछेक साल पहले गया जिले के अतरी प्रखंड में भूख से जयमूर्ति देवी की मौत हो गयी थी। चालू माह में शीतलहरी से जयमुरत देवी की मौत हो गयी है।

सामाजिक कार्यकर्ता रवि रौशन ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव से आग्रह किया है कि बुजुर्ग महिला के परिजन को पांच लाख रू. मुजावजा देने का कष्ट करेंगे।

आलोक कुमार
पटना, बिहार।