सेविका को कुदाल से काटा और सहायिका को डायन घोषित कर दिया
पटना। यह संयोग देखे। वर्ष 2012 में पहली बार पूर्णिया जिले के जिलाधिकारी आईएएस मनीष कुमार वर्मा बने। उस वक्त पूर्णिया के जिलाधिकारी डॉ. एन.सरवन कुमार ही थे। उनसे पदभार ग्रहण किए। वर्ष 2014 में पटना के जिलाधिकारी डॉ. एन.सरवन कुमार हैं। उनसे पदभार लेकर मनीष कुमार वर्मा पटना के डीएम बने हैं। दोनों एक ही बैज (2007) के आईएएस हैं।

अब पटना के डीएम मनीष कुमार वर्मा साहब को त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है। नौबतपुर की सहायिका दरदर ठोकर खाने को मजबूर हैं। सहायिका का घर जित्तू चक मुसहरी में है। यहां के लोगों नेे मारपिटायी करके भगा दिए हैं। सहायिका के घर के समान लूट लिए गए हैं। खेत में लगी फसल काट लिए गए है। सुअर के बखोर से सुअर गायब कर दिया गया है। तीन टीवी लूट लिए गए है। अब नए सिरे से घर बसाना होगा। वहां पर सहायिका के दो पुत्र भी रहते हैं। उनके भी समान लूटे गए हैं। बिहटा प्रखंड के मखदुमपुर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका माण्डवी देवी की हत्या कर दी गयी। तीन प्रत्यक्षदर्शी हैं। जिनपर खतरा बरकरार है। अपराधी और उनके परिजन चेतावनी देते जा रहे हैं। इन लोगों पर से खतरा दूर करने की जरूरत है। कुल मिलाकर नौबतपुर और बिहटा थाने को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। मामले की जानकारी हासिल होते ही समाधान और कदम उठाने के लिए मुस्तैद होने की भी जरूरत है।
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment