Saturday 29 November 2014

11 सूत्री मांग राज्यपाल को सौंपा


बहुजन समाज पार्टी के द्वारा कारगिल चौक पर धरना

पटना। जनहित के समस्त समस्याओं के सामधान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नहीं कर सकते हैं। इसके आलोक में बहुजन समाज पार्टी के जिला पटना ईकाई ने महामहिम राज्यपाल केसी नाथ त्रिपाठी को 11 सूत्री स्मार पत्र सौंपा है।

बहुजन समाज पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट भी कराया है। कारगिल चौक चौहारे के बगल में दर्जनों की संख्या में धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने धरना स्थल पर कहा और मांग किया है कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बी.पी.एल/.पी.एल की सूची में हुई धांधली की जांच की जाय एवं दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कारवाई की जाय। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अतिपिछड़ा आवास विहीन लोगों को बसाने के लिए पांच डिसमिल जमीन आवंटित कर कब्जा दिलाया जाय। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा,पिछड़ा वर्ग एवं अन्य भूमिहीन लोगों को कृषि करने के लिए जमीन आवंटित किया जाय। मंहगाई, भ्रष्टाचार, हत्या , लूट, बलात्कार, डकैती, छिनैती पर लगाम लगाई जाय। बिजली,सड़क,पानी एवं सिंचाई की व्यवस्था की जाय। शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ों को सरकारी आवास बनाकर मुफ्त में आवंटित किया जाय। बिजली बिल में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी को दूर किया जाय। वृद्धा,विधवा एवं विकलांगों की पेंशन में हो रही धांधली को रोका जाय तथा मासिक राशि तीन हजार रूपए किया जाय।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति समय पर दिया जाय। विकास मित्र,टोला सेवक,आशा वर्कर,नियोजित शिक्षक,न्याय मित्र,आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका एवं सरपंच सचिव की नियुक्ति को स्थाई किया जाय। तथा त्रिस्तरीय पंचायत को पूर्ण अधिकार दिया जाय। अन्त में नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पंचायत में सफाईकर्मी को बहाल किया जाय तथा दैनिक मजदूरों की स्थायी नियुक्ति की जाय।

स्मार पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रदेश सचिव राज कुमार राम, महासचिव त्रिभुवन रविदास, प्रदेश सचिव अलख निरंजन पाल, पूर्व प्रभारी, पटना जिला महेश प्रसाद और पटना जिला प्रभारी रामाकान्त प्रसाद हैं।


आलोक कुमार

No comments: