Tuesday 2 December 2014

राजनीतिक लाभ अथवा शॉट सर्किट के कारण ही चर्च में लगी आग



Photo: ND Tv.
फिलवक्त संत सेवेस्टियन चर्च में लगी आग की गुत्थी अनसुलझी

किसी अनहोनी को लेकर 600 सौ परिवार दहशत में

दिल्ली।अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के आस्था वाले स्थल में आग लगा दी गयी। फिलवक्त पता नहीं चल पा रहा है कि संत सेबेस्टियन चर्च में आग राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए लगा दी गयी है। आग लगा दी गयी चर्च से किरासन तेल की महक आ रही थी। इतना होने के पश्चात अलग रंग देना आरंभ कर दिया                                                               गया है। अब शॉट सर्किट से आग लगने को प्रचारित किया जा रहा है।
अंदर में रखे समान जलकर राख में तब्दील हो गया।आधुनिक युग में डगमगाते कदमों को सर्वेश्वर के करीब ले जाने का चत्मकार हो गया। साधारण रोटी में प्रभु येसु ख्रीस्त का शरीर तब्दील होने वाले 'परमप्रसाद' और रखने वाले स्थान का बाल बाका नहीं हुआ। आल्लेलूइया.... आल्लेलूइया। यहां के फादर कहते हैं कि यह सचमुच चत्मकार ही हैं। इस तरह के चत्मकार करने वाले को नमस्कार कर रहा हूं।

संत सेवेस्टियन चर्च से जुड़े पल्ली में 600 सौ परिवार रहते हैं।किसी अनहोनी को लेकर दहशत के साये में जीने लगे हैं। दिल्ली के फादर डोमनिक का कहना है कि ईसाई समुदाय का क्रिसमस पर्व का काउंटडाउन आरंभ हो गया है। अब 23 रोज बाकी है। आखिर 600 परिवार त्योहारी मिस्सा पूजा में भाग लेने कहां जाएंगे? चर्च बनाने में समय और धनराशि की आवश्यकता पड़ती है। कहां से धनराशि आएगी?

पटना से सामाजिक कार्यकर्ता सिसिल साह ने संत सेवेस्टियन चर्च में लगे आग पर दुःख व्यक्त किया है। अभी एक चर्च जला है। यह सिलसिला बने नहीं। इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकारों को ध्यान देना चाहिए। दिल्ली के चर्च में घटित अग्नि घटना की जांच करनी चाहिए। जांच करने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी करके ईसाई समुदाय का विश्वास हासिल करना चाहिए। अगर कोई तत्व का हाथ स्पष्ट होता है तो सख्त से सख्त सजा देने का प्रबंध करना चाहिए।

आपकी अदालत में पीएम नरेन्द्र मोदी से सवाल किया गया था। जब आप सरकार में आएंगे तो ईसाई समुदाय सुरक्षित रहेंगे? पीएम मोदी का कहना है कि इस देश में रहने वाले हर इंसान सुरक्षित रहेंगे। अब तो सुरक्षित रहने वाले पीएम के राज में चर्च जलने लगा है। अभी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन है। इसका मतलब केन्द्रीय सरकार का ही अद्योषित शासन है। जो महामहिम राज्यपाल महोदय के द्वारा संचालित हो रहा है।


आलोक कुमार

No comments: