Sunday 7 December 2014

घर-घर में जाकर क्रिसमस सॉग गाने का सिलसिला शुरू



7 दिसम्बर से बेतिया में शुरू और 13 दिसम्बर को पटना में शुरू होगा

इस तरह से बनाया जा रहा है क्रिसमस का माहौल

पटना। घर-घर में जाकर क्रिसमस सॉग गाने का सिलसिला शुरू हो गया। गीत मंडली की टोली के किसी एक बच्चे के हाथ में बालक येसु की प्रतिमा रहती है। जब गीत मंडली ईसाई समुदाय के घर में प्रवेश करते हैं तो घर में रहने वाले बालक येसु का स्वागत करने लगते हैं। इस अवसर पर गीत मंडली के द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत शुरू कर देते हैं। आया येसु राजाकृसब मिलकर गाओं खुशियां मनाओ....जगत का राज दुलारा आया.....। खुशी मनाओ रे जन्मा येसु राजा-राजा...जन्मा येसु राजा...। येसु कुछ समय तक क्रिसमस सॉग प्रस्तुत की जाती है। एक घर से दूसरे घर की ओर प्रस्थान करने के पहले घर वालों को हैप्पी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर की अग्रिम शुभकामनाएं देते चले जाते हैं।

इन दिनों बालक येसु के आगमन का इंतजार कर रहे हैं ईसाई समुदायः वर्ल्ड लेबल पर बालक येसु का इंतजार किया जा रहा है। बालक येसु का जन्म 24 दिसम्बर को मध्यरात्रि को होगा। एक गौशाला में साधारण परिवार के घर में बालक येसु का जन्म होगा। माता मरियम के गर्भ से बालक येसु का आगमन धरती पर होगा। उसे उठाकर कपड़े में लपेटकर चरणी में सुला दिया जाएगा। इसी समय का इंतजार हो रहा है।

इंतजार के चार रविवार को आगमन का रविवार कहते हैं: आजकल ईसाई समुदय आगमन काल से गुजर रहे हैं। आगमन रविवार 30 नवम्बर कोे प्रथम, 7 दिसम्बर को द्वितीय,14 दिसम्बर को तृतीय और 21 दिवम्बर को चतुर्थ है। 24 दिसम्बर को छोटा पर्व और 25 दिसम्बर का बड़ा पर्व है। बालक येसु का जन्म मध्यरात्रि 24 दिसम्बर को हुआ था। उसी समय से बड़ा दिन शुरू हो जाएगा। विभिन्न गिरजाघरों में 24 दिसम्बर को मध्यरात्रि और 25 दिसम्बर को प्रातःकालीन मिस्सा होगा। इस समारोही मिस्सा पूजा में शिरकत करने लोग जाते हैं। क्रिसमस की शुभकामना का आदान-प्रदान करते हैं। हैप्पी क्रिसमस कहते हैं। खुश जन्म पर्व भी कहते हैं।

गीत मंडली के द्वारा बेतिया में भक्ति गीत गायन शुरूः आगमन के सेकेण्ड संडे 7 दिसम्बर से गीत मंडली के द्वारा भक्ति गीत गायन शुरू हो गया है। दर्जनों की संख्या में गीत मंडली टोली के बच्चे बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स में रहने वाले ईसाई समुदाय के द्यर-द्यर में जाकर भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस तरह का सिलसिल सप्ताह भर से अधिक दिनों तक चलेगा। वहीं 13 दिसम्बर से पटना में स्थित कुर्जी पल्ली में भी भक्ति गीत गायन होगा। यहां पर दर्जनों मुहल्ले  एवं संस्थाओं में जाकर गीत मंडली के द्वारा भक्ति गीत पेश किया जाएगा।

आलोक कुमार


No comments: