Sunday 21 December 2014

कुर्जी पल्ली में क्रिसमस मिलन समारोह


प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पटना। कुर्जी पल्ली के परिसर में क्रिसमस मिलन समारोह मनाया गया। आज आगमन काल का चौथा सप्ताह है। अब तो लगभग क्रिसमस त्योहार द्वार पर पहुंच ही गया है। आज सुबह के पवित्र मिस्सा के बाद क्रिसमस मिलन समारोह मनाया गया।
इस समारोह के मुख्य अथिति संत पौल स्कूल के प्रबंधक रोनी रफायल साह थे। कुर्जी पल्ली के प्रधान पुरोहित फादर जॉनसन,येसु समाजी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के ह्नदय में प्रभु येसु की शांति , प्रेम और खुशी इस क्रिसमस में तथा आगामी वर्ष के प्रत्येक दिन में विराजे। अपने अध्यक्षीय भाषण में रोनी साह ने कहा कि ईसा मसीह के जन्म का मुख्य संदेश ईश्वर के हम मानवों के प्रति उदारता है। अतः हमें भी आपस में उदार बनना चाहिए। इस दौरान कैरोल गीत गाये गये। बच्चों द्वारा एक क्रिसमस नाटक की प्रस्तुति की गयी। इसके अलावे मनोरंजन खेल का भी आयोजित किया गया। सांता क्लौज के द्वारा बच्चों के बीच में मिठाई बांटी गयी।

क्रिसमस चित्रांकन प्रतियोगिता में विजयी होने वालों को सम्मानित किया गया। सीनियर में अव्वल रहे आकाश कुमार,द्वितीय प्रतिभा खालखो और तृतीय विनिता कुजूर। जूनियर में अव्वल रेशमी कुजूर, द्वितीय राहुल राज व एलिस बारा तथा तृतीय अनुप्रिया मिंज व श्रीरीन टोप्पो। सब जूनियर में अव्वल कामिल मार्क,द्वितीय प्रभा टोप्पो और तृतीय प्रगति रानी को पुरस्कार मिला। सब जूनियर में जमुना, अनुष्का कुमारी और अर्पण खालखो,जूनियर में सीमरन ओस्ता, अन्तत आनंद और करीन मार्क और सीनियर में मनुंषा खालखो, एडविन सागर और अंजीरा मिंज को पारितोषिक पुरस्कार दिया गया। संत विन्सेट डी पौल ने आयोजित किया गया।



आलोक कुमार

No comments: