गुड न्यूज सेंटर के संचालक पास्टर कमलेश कुमार पर
संगठित हमला से आक्रोश
आज हजारों की संख्या में मुंह पर काली पट्टी
बांध ईसाइयों ने जुलूस निकाला
ईसाइयों ने आरोप लगाया है कि नामजद अपराधी छुट्टे
सांढ़ की तरह घूम रहे हैं
जहानाबाद। ईसाई मिशनरियों पर लगातार हमला होने लगा है। इससे अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। राजधानी दिल्ली में चर्च जलाने से उत्साहित लोगों ने बिहार के जहानाबाद जिले में भी गुड न्यूज सेंटर पर हमला कर दिया। मजे से 50 से 60 लोग संगठित होकर प्रार्थना भवन पर हमला कर दिए। घंटों भर उत्पात मचाते रहे और ईसाई समुदाय को पिटते रहे। लाखों की संपत्ति नुकसान कर दिए। यहां के पास्टर कमलेश कुमार और पास्टर दीनानाथ कुमार को घायल कर दिए। यहीं तक नहीं रूके। खुद को बजरंग दल के समर्थक कहने से नहीं हिचकने और नरेन्द्र मोदी के पक्ष में नारा बुलंद किए। जाते-जाते हमलावर ने अपने साथ 2 लोगों को पकड़ लिए। दोनों का कॉलर पकड़कर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाने लगे। खुदा को धन्यवाद है कि दोनों पकड़े गए धर्मावलम्बी आरोप मुक्त हो गए। इसमें जहानाबाद थाने की पुलिस निष्पक्ष होकर कदम उठाएं।पास्टर दीनानाथ कुमार ने बताया कि गुड न्यूज सेंटर ट्रस्ट है। यहां के व्यापारी श्रीकांत शर्मा के मकान में प्रार्थनालय बनाया गया है। प्रत्येक माह 6 हजार रूपए किराया दिया जाता है। जो विश्वासी प्रार्थना करने आते हैं। विश्वासी ही चंदा देते हैं। उसी चंदा को संग्रह करके किराया और अन्य आवश्यकता को पूर्ण करते हैं। जहानाबाद स्टेशन से पांच मिनट की दूरी पर माधव नगर गली नम्बर 2 है। काको रोड, जहानाबाद में स्थित है। पास्टर कमलेश कुमार की शादी हो चुकी है। दो बच्चे के पिता कमलेश कुमार के पिताजी का नाम चन्द्रिका सिंह है। ग्राम श्यामनगर,थाना जहानाबाद के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर में नामजद आरोपियों को पुलिस कॉलर पकड़ने में असफल साबित हो रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वरीय नेता सिसिल साह ने हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
जहानाबाद से लौटकर आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment