और पड़ गया ‘बढ़ चला बिहार’ कैम्पेन ठंडा
पटना। बिहार विधान परिषद के चुनाव के आलोक में बीजेपी ने चुनाव आयोग के द्वार खटखटाकर ‘बढ़ चला बिहार’कैम्पेन को रोकने का आग्रह किया। तब चुनाव आयोग ने डंडा चलाया और ‘बढ़ चला बिहार’ कैम्पेन ठंडा पड़ गया। प्रशासन ने चुनाव आयोग के आदेश को पालन करने लगे। पंचायतों की सड़क पर दौड़ लगाने वाली सभी प्रचार वाहनों पर रोक लगा दी गयी। इस समय प्रचार वाहनों में ब्रेक लगा दी गयी है।दीघा थानान्तर्गत मखदुमपुर मोहल्ले के सामने वाले मैदान में वाहन खड़ी कर दी गयी है। इन प्रचार वाहनों को प्लास्टिक से ढंका जा रहा है। ऐसा करने से बाद में व्यवहार में लाना आसान होगा।

बिहार के विकास यात्रा में सुशासन बाबू का योगदान है।इसमें जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में अभूतपूर्व पहल करने का प्रयास सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे। अपने कार्यक्रम में आम से खास लोगों को जुड़ने का आह्वान भी किया गया। इसके लिए लोगों को मोबाइल से केवल मिस्ड कॉल करना था। मोबाइल नम्बर 9570095700 है।आम
लोगों
को
लॉग
ऑन
करने
को
भी
कहा
गया।
www.bihar@2025.in । कोई 400 मिनी
बस
को
पंचायतों
में
दौड़ायी
गई।
इन प्रचार वाहनों में जन भागीदारी मंच बनाया गया था। इसमें बिहार सरकार की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अधिक योगदान रहा। एल.सी.डी.स्क्रीन के माध्यम से बिहार सरकार की उपलब्धि को आम से खास लोगों तक पहुँचाना था। जो अधूरा ही रह गया। इस समय एल.सी.डी.स्क्रीन को हटा लिया गया है।
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment