इंडिया ‘ए’ ने चार विकेट से ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को पराजित कर दिया |
चेन्नई।
इंडिया ‘ए’ ने चार
विकेट से ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को पराजित कर दिया। इसमें गुरकीरत सिंह ने ऑल-राउण्ड प्रदर्शन किया।
गुरकीरत ने इंडिया ‘ए’ की ओर से ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट झटके और
सबसे अधिक अविजित 87 रन बनाए। ट्राई सीरिज में इंडिया ‘ए’, ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ और साउथ अफ्रीका ‘ए’ की टीम थीं। ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ ने दो बार इंडिया ‘ए’ और साउथ अफ्रीका ‘ए’ को पराजित कर धमाकेदार प्रदर्शन कर
फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दो बार इंडिया ‘ए’ने साउथ अफ्रीका ‘ए’ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
क्रिकेट
में कुछ भी संभव है। टेस्ट और वन डे क्रिकेटरों से सज्जित ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के कप्तान उस्मान ख्वाजा ने शुक्रवार
को एम ए चिंद्रबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑपनर
कप्तान उस्मान ख्याजा ( 73) और जो बर्न (41)
ने मिलकर 82 रन बना लिए।
वर्ष 2012 में उन्मुख चांद के नेतृत्व में इंडिया ने 19 वर्ल्ड कप फतह किया है। अपने संपूर्ण तर्जुबा के बल पर
इंडिया ‘ए’ के कप्तान
उन्मुख चांद ने इंडियन स्पिनरों को मोर्चा पर लगाया। इसका परिणाम सामने दिखने लगा।
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ 9 विकेट खोकर 226 रन बनाएं। खास बात यह है कि इंडियन
बॉलरों ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को गगनचुम्बी छक्का लगाने नहीं दिया। अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन कर करण
शर्मा ने 3 विकेट चटकाएं। निर्धारित 10 ऑवर में 37 रन दिए।
इंडियन ऑपनर मंयक अग्रवाल ने सर्वाधिक 400 से अधिक रन |
ऑस्ट्रेलिया
‘ए’ के द्वारा
227 रनों की जीत की चुनौती लेकर मंयक अग्रवाल
और कप्तान उन्मुख चांद मैदान में उतरे। देखते ही देखते इंडिया ‘ए’ ने महज 65 रन पर 4 विकेट गवा दिए। मंयक अग्रवाल भी
दुर्भाग्य ढंग से रन आउट होकर 32 रन बनाकर चलते
बने। इसके बाद इंडिया ‘ए’ 5 विकेट खोकर 108 रन बना लिए। इसी स्कोर पर मैदान में
गुरकीरत सिंह का आगमन होता है। इसके बाद इंडिया ‘ए’ 6 विकेट खो दिया। गुरकीरत सिंह(87)
और संजू सैंमसन (24)ने मिलकर आवश्यक 227 रन बना लिए।
अंतिम स्कोर रहा इंडिया ‘ए’ 6 विकेट खोकर 229 रन। ऑस्ट्रेलिया
की ओर ऑफ स्पिनर आशटॉन अगर ने निर्धारित 10 ऑवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। यह
द्वितीय बार है कि इंडिया ‘ए’ ने ट्राई सीरिज में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को पराजित किया है। यह कारनामा 2013 के दौरान किया था। साउथ अफ्रीका ‘ए’ की टीम कोई मैच नहीं जीते। इंडियन
ऑपनर मंयक अग्रवाल ने सर्वाधिक 400 से अधिक रन
बनाएं। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर आशटॉन अगर ने सर्वाधिक 12 विकेट चटकाए।
आलोक
कुमार
No comments:
Post a Comment