Friday, 28 August 2015

संडे को गिरजाघर और शुक्रवार को मसजिद के बाहर वितरित किया पर्चा

पटना। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय प्रभारी हैं राजन साह। फिलवक्त बांसकोठी क्रिश्चियन कॉलोनी में रहते हैं। इनके ही घर के आसपास ई.हेमंत कुमार भी रहते हैं। खुद को भावी एम. एल. ए. के रूप में प्रर्दशित कर रहे हैं। खुद को बेहतर और पहुंच वाले प्रतिनिधि होने का ऐलान कर रहे हैं।

भावी एम.एल.ए. ई. हेमंत कुमार कहते हैं कि अब वक्त आ गया है। हम अपने प्रजातांत्रिक भारत देश का राष्ट्रीय पर्व मनाएं। अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करें। जनतांत्रिक भारतीय नागरिक होने के कारण पूर्ण निष्ठा से मतदान करें। जातपात और धार्मिक पक्षपात से ऊपर उठकर धर्मनिरपेक्ष और भारत को एकजुटता बनाए रखने में विश्वास रखने वाले को विश्वास करके अपना विश्वास प्रकट करें। दीघा विधान सभा के लोग आप लोग जरूर ही मतदान करें। लेकिन ठहरिये.....! जरा सोचिये......! आपका एम. एल. ए. कैसा हो? आप जरूर चाहेंगे कि आपका भावी एम.एल.ए. शिक्षित , युवा, उर्जावान और आपकी पहुंच वाला हो। आप जरूर ही पहुंच वाले को ही प्रतिनिधि बनाने चाहेंगे। आप कदापि दूर वाले को प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहेंगे। आप जरूर ही चाहेंगे कि वह पहुंच से बहुत दूर होने वाला न हो ? वह ईमानदार, लगनशील, स्वच्छ छवि का हो। क्या आप कोई भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहेंगे ? आप जरूर ही चाहेंगे कि कोई आपका और कोई अपना ही प्रतिनिधि बने। तब तो आपके ही अपने ही क्षेत्र का प्रतिनिधि होगा। क्या आप कोई बाहरी व्यक्ति को प्रतिनिधि बनाएंगे ? ऐसा हर्गिज नहीं करेंगे। अब आप भावी एम.एल.ए. के बारे में निर्णय लिजीए और चुनिये!

आपके अपने प्रतिनिधि हैं ई. हेमंत कुमार।भटके नहीं और बहके नहीं। बस अपनी अक्ल लगाएं।अपने क्षेत्र के युवा नेता ई. हेमंत कुमार को विजयी बनाएं।इसको लेकर बांसकोठी, दीघा घाट, पटना के भावी प्रतिनिधि हैं ई. हेमंत कुमार के समर्थकों ने संडे को गिरजाघर और शुक्रवार को मसजिद के बाहर हजारों की संख्या में पर्चा वितरण किए। अब देखना है कि ई.हेमंत कुमार निर्दलीय चुवाव में खड़े होते हैं? या कोई राजनीतिक दल वाले प्रत्याशी बना डालते हैं। भावी प्रतिनिधि ई. हेमंत कुमार ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता घोषित करते हैं। मगर ग्राउण्ड जीरों पर नजर ही नहीं आते हैं।

पटना पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र को सीमांकन कर दीघा विधान सभा बनाया गया है। प्रारंभ में यह विधान सभा क्षेत्र जनसंघ पार्टी का गढ़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के महरूम पिता ठाकुर प्रसाद विजयी होते रहे हैं। उसके बाद विधायक नीतीश नवीन के महरूम पिताश्री चुनाव जीतते रहे। उसके बाद नीतीश नवीन विजयी हुए। दीघा विधान सभा क्षेत्र घोषित होने के बाद पूनम देवी विधायक बनी। अब चुनाव होने वाला है।इसको लेकर लोगों में सीट फतह करने की कवायद शुरू कर दी गयी है।


आलोक कुमार

No comments: