Thursday 19 November 2015

ऐतिहासिक गांधी मैदान में लेंगे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ

पटना। बिहार के राज्यपाल  हैं महामहिम रामनाथ कोविंद। महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में कल महिम राज्यपाल शपथ दिलवाएंगे। इसमें करीब 35 गणमान्य शामिल होंगे। शामिल होने वालों में अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बानर्जी,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, आसाम के मुख्यमंत्री तरूण गोगई, सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.के.चामलिंग,मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ.इबॉबी सिंह,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबब तुकी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धदररम्मैया,राज्य सभा के विपक्ष के नेता गुलाम नवी आजाद, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार,जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुला, जम्मू और काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला, सीपीआई (एम) के जेनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी, सीपीएम के नेता डी राजा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह होडा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बघेला, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंग, डीएमके के नेता टीएमके स्टालिन, नेशनल लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, महाराष्ट्र के मंत्री रामदास कदम, महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई,एनसीपी के पूर्व सांसद प्रफुल पटेल, काँग्रेसी नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जन खागड़े,बीबीएम के राष्ट्रीय नेता डॉ. प्रकाश अम्बेडकर,आईएनएलडी नेता अभय चौटाला,पूर्व सांसद राम जेठमलानी,राज्य सभा के पूर्व सांसद एचके दुआ और लोक सभा के पूर्व सांसद राज बबर हैं।

No comments: