Monday 9 November 2015

एक बार फिर गुम हो गयी हैं मालती देवी

मालती देवी

पटना। पाटलिपुत्र थानान्तर्गत एल.सी.टी.घाट मुसहरी में मालती देवी रहती हैं। वह गुम हो गयी हैं। रद्दी कागज आदि चुनकर गुजारा करती हैं। 2014 में दशहरा में मालती देवी रावण वध देखने गयी थीं। वहां से गुम हो गयी। 9 माह बाद मिली थीं। द्वितीय बार 2015 में गुम हो गयीं। इसके बाद तृतीय बार भी अक्टूबर,2015 में गुम हो गयी हैं। मुसहर समुदाय के लोग खोज रहे हैं। परन्तु मालती देवी नहीं मिल पा रही हैं।

गुम मालती देवी बोल नहीं पाती हैं। भोजनादि नहीं मिलने के कारण कमजोर हो गयी है। वह एल.सी.टी.घाट मुसहरी में भटककर आयी थीं। यहां के लोगों ने मालती को आश्रय दिया। इस बीच जीतू मांझी ने मुसहर ने मालती से विवाह कर लिया। कुछ साल के बाद जीतू की मौत हो गयी। इसकी गौतनी की भी मौत हो गयी है। चचेरा भाई है। वह कुछ दिनों तक मालती चाची को भोजनादि दिया। इसके बाद बंद कर दिया। ऐसी अवस्था में मुसहरी के लोग ही खाना दे देते थे।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: