Friday 4 March 2016

4 बंदूकधारियों की गोलीबारी में 4 नन के साथ कम से कम 16 लोग की मौत


यमन। यहां के मुख्य दक्षिणी शहर अदन में मिशनरी ऑफ चैरिटी की मदर टरेसा हाउस है। इसमें वृद्ध लोग रहते हैं। शुक्रवार को 4 बंदूकधारियों की गोलीबारी में 4 नन के साथ कम से कम 16 लोग की मौत हो गयी। 1 नन तो फ्रिज में छुपकर जान बचा ली। मृतक चार भारतीय नन/नर्स  हैं।अदन के शेख ओथमान जिले में मदर टरेसा हाउस है। इस पर चार बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया। बंदूकधारियों ने एक गार्ड की हत्या कर दी और इसके बाद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।हमलावर अतिवादी थे और इस्लामिक स्टेट समूह को इसका दोषी ठहराया जा रहा है जो हाल के महीनों में अदन में मजबूत हो रहा है। हालांकि किसी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले के पीछे आतंकी संगठन आईएस या अल कायदा का हाथ माना जा रहा है.यह यमन पर इस तरह का पहला हमला है। भारत में विदेश मंत्रालय इस घटना के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर पा रहा है. क्योंकि यमन में कोई भारतीय दूतावास नहीं है.
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: