Thursday 9 March 2017

स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित वेतन नहीं


पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव निशाने पर हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित वेतन नहीं मिल रहा हैं। वहीं विधान सभा में उपस्थित नहीं होते हैं। विपक्षी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री सदन में नहीं आते हैं उनको बासुरी बजाने, जलेबी बनाने, साधु बनने, टेम्पों चलाने से फुर्सत नहीं है। इनको बर्खास्त करनी चाहिए।
जब डाक्टर साहब का मोबाइल से रिंग टॉन बजने लगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, धनरूआ में हड़कंप मच गया। आपलोग 2 ए.एन.एम.को 14 माह से वेतन नहीं दे रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से परिवार का हाल क्या हो गया है। मालूम है? उसमें सुधार करके जल्द से जल्द वेतन भुगतान करें।
कोई 17 नवनियुक्त ए.एन.एम. बहाल हुए है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,धनरूआ में। मजे की बात है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवनियुक्त ए.एन.एम.का वेतन आवंटित नहीं किया। इन ए.एन. एम. को प्रमाण-पत्रों की जांच के एवज में 3 हजार रू0 डकार लिया गया। सभी तरह की जांच करने के बाद वेतन देने का प्रयास किया गया। चूंकि बहाल 17 ए.एन.एम. को वेतन देने के लिए तरकीब निकाली गयी। ऑल्ड 19 ए.एन.एम.के नाम से आवंटित राशि से ही 17 ए.एन.एम. का वेतन देने का निश्चय किया गया। इनसे 5-5 हजार रू0 बटोरा गया। तब जाकर 7 माह का वेतन भुगतान किया गया। दुर्भाग्य से 2 ए.एन.एम.का भुगतान नहीं हो सका। कोषागार वालों ने गलती सामने ला दिए थे। 
पहले से ही 7 माह से कार्यरत 2 ए.एन.एम. का खामियों को दूर करने में 7 माह लग गया। इस तरह 2 ए.एन.एम. को 14 माह से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। 14 माह से वेतन भुगतान नहीं होने से परिजन परेशान हो गए। इन समस्याओं के आलोक में प्रभावित 2 ए.एन.एम. के परिजन आखिरकार गर्दनीबाग में स्थित असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय आ धमके और आपबीती बयान कर दिए। 
बताते चले कि आजकल पटना जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी हैं डाक्टर गिरीन्द्र शेखर सिंह। 2 नवनियुक्त ए.एन.एम. के परिजनों ने शिकायत किये कि कार्यरत 2 ए.एन.एम. को 14 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस बात की जानकारी लेने के बाद डाक्टर सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,धनरूआ में फोन किया। उनको बताया गया कि कुछ खामियां सामने आने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। अब उक्त खामियों को दूर कर लिया गया है। कुरियर को कोषागार भेजा गया है। 
इस पर डाक्टर गिरीन्द्र शेखर सिंह ने कहा कि जो भी राशि हो उतने में ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करें। जानकारी के अनुसार 2 सप्ताह के अंदर वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू है। फिलवक्त 19 ऑल्ड और 17 न्यू ए.एन.एम. का वेतन ऑन लाइन किया जा रहा है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी।
आलोक कुमार

No comments: