गया
बोधगया। पहले आक्रोश
व्यक्त कर कहा
जाता था कि
‘प्रधानमंत्री को भेज
दो तार नहीं
हो रहा है
गरीबों का उद्हार’। वह
भेजने वाला तार
(टेलीग्राम) 15 जुलाई,2013 से बंद
हो गया। अंत-अंत तक
प्रधानमंत्री के नाम
से ही तार
भेजा गया। सामाजिक
कार्यकर्ता वशिष्ठ कुमार सिंह
ने प्रधानमंत्री के
पास टेलीग्राम भेजा
है। गत वर्ष
प्रधानमंत्री ने मुफ्त
दवा मुहैया करने
का वादा किया
था। वह आज
तक पूरा नहीं
हुआ है इसी
के संदर्भ में
टेलीग्राम किया है।
उसी की तर्ज
पर अतिया ग्राम
पंचायत के आनंदगढ़
टोले के लोग
तार के बदले
फैक्स भेजा है।
अपनी समस्याओं के
निराकरण करने के
लिए मगध प्रमंडल
के प्रमंडलीय आयुक्त
और गया जिले
के जिलाधिकारी को
फैक्स भेजा है।
मगध प्रमंडलीय आयुक्त
को 2221641 और गया
जिले के जिलाधिकारी
2223561 का फैक्स नम्बर है।
फैक्स भेजने वालों
में प्रमिला देवी,
बसंती देवी रामस्वरूप
मांझी, विजय मांझी
सहित 42 महादलितों का हस्ताक्षर
है।
मगध
विश्वविघालय थानान्तर्गत अतिया टोला,आनंदगढ़ में समाज
के किनारे ठहर
गये महादलित मुसहर
समुदाय के लोग
रहते हैं। महादलित
भूईयां जाति के
लोगों का कहना
है कि हम
लोगों की जनवितरण
प्रणाली दुकान के दुकान
जयप्रकाश पासवान हैं। जो
खजवंती के गणेशचक
टोले में रहते
हैं। इस समय
सितम्बर और अक्तूबर
माह के दौरान
मुसहर समुदाय भूखे
मरने के कगार
पर पहुंच गये
हैं। ऐसी स्थिति
में जनवितरण प्रणाली
की दुकान से
अनाज का वितरण
नहीं हो रहा
है। काफी मशक्कत
करने के बाद
गिने-चुने ही
लोगों को दस
किलोग्राम अनाज दे
दिया जाता है।
शेष अन्य लोगों
को चार माह
के बाद एक
बार अनाज दिया
जाता है। जिसमें
10 से 20 किलोगा्रम अनाज देता
है। अल्प अनाज
देने के बाद
भी दुकानदार सभी
कूपन को फाड़कर
रख लेता है।

सामाजिक
कार्यकर्ता अजय मांझी
कहते हैं कि
सरकार ने हरेक
पंचायत में एक
क्विटंल अनाज का
भंडारण करवाया है। यह
भंडारण पंचायत के मुखिया
के पास रहता
हैं जो आफत
में आए परिवारों
को भूख से
नहीं मरने देने
के लिए अनाज
देता है। बावजूद,
इसके सितंबर माह
में भूख से
दो इंसान की
मौत हो गयी
है। एक सहरसा
जिले के सौर
बाजार प्रखंड में
और द्वितीय गया
जिले के बोधगया
प्रखंड में भूख
से मरने की
खबर है।
आलोक
कुमार