Tuesday 11 August 2015

आजादी के 68 साल का हाल



   आजादी के 68 साल का हाल

पी.एम. के द्वारा डी.एन.ए. और बीमारू राज्य कहने पर नेता हैं बेहाल
आम आदमी मांगें दो जून के खाना में तरकारी, भात और दाल

पटना। आज भी आम आदमी की न्यूनतम जरूरी है रोटी,कपड़ा और मकान। आजादी के 68 साल के बाद भी 56 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं।वहीं 15 वीं बिहार विधान सभा में 17 सत्र आहुत किए गए। 5 दिन के सत्र में 1 भी सवाल नहीं पूछा गया। 1 बार भी शून्यकाल नहीं हुआ। 1 बार भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। 7 विधेयकों को 5 मिनट में सरकार मंजूर करवाने में सफल रही। 15 सौ करोड़ अनुपूरक बजट को 5 मिनट में पास कर दिया गया। गरीबों के हितार्थ कार्य नहीं हुआ। पक्ष और विपक्ष ने लोगों की सुध ही नहीं लिए। 

अब 16 वीं बिहार विधान सभा के गठन को लेकर पक्ष-विपक्ष उतावला हो चला है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चालू कर दिए हैं। पीएम मोदी का कहना है कि जब मुझे अपमानित किया गया तो चुप रहा। तब चुप नहीं रहा जब भोले-भाले पूर्व मुख्यमंत्री के निष्ठा वाले पूंजी पर हमला किया गया। ऐसा लगा कि डी.एन.ए. में ही गड़बड़ है। इसको लेकर जदयू में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पीएम मोदी ने बिहार को बीमारू राज्य घोषित कर दिया। 2008 में बिहार को बीमारू राज्य के दायरे से बाहर कर दिया है। बीमारू राज्य के जद में बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान,उत्तर प्रदेश और उड़ीसा रहा। यूपीए सरकार के कार्यकाल में मध्य प्रदेश और राजस्थान बीमारू राज्य के जद से निकल गया। इसे पीएम ने बीजेपी सरकार को ही श्रेय दे दिया। अगर बिहार को बीमारू राज्य से बाहर निकालना है तो बीजेपी सरकार को सत्ता में लाने का प्रयास करें। बिहार के विकास में दिल्ली से ही गंगा बहा देंगे। पीएम मोदी ने राजद को रोजाना जंगलराज का डर वाले पार्टी करार दिया। उसके बाद जदयू को जनता का दमन और उत्पीड़न पार्टी करार दिया। 

अब जदयू ने 50 लाख लोगों का हस्ताक्षर और डी.एन.ए. के लिए सैंपल प्रेषित पीएमओ को करेंगे। आज स्वाभिमान महाधरना दिया गया। 29 अगस्त को स्वाभिमान रैली आयोजित है। उसी दिन राखी त्योहार भी है। भाई और बहनों के त्योहार में रैली बाधित साबित होगी। 
आलोक कुमार



                 


















No comments: