Saturday 3 October 2015

पटना-दानापुर मुख्य मार्ग पर है कूड़ों का अम्बार

स्वच्छता अभियान के 1 साल के बाद 


पटना। सूबे में  बिहार विधान सभा में 243 सीट है। इस सीट को हथियाने में राजनीतिक दल के लोग लगे हैं। जन प्रतिनिधि का दावा करने वालों के गांवघर में कूड़ों का अम्बार लगा हुआ है। इसे हटाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसा समझा जाता है कि छठ महापर्व के समय ही गंदगी को दूर किया जाएगा। तबतक लोग परेशान होते रहे।केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पटना में ही रहते हैं। इनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री से संतरी तक हाथ में झाड़ू थामकर सफाई करने में जुट जाते हैं। अखबार में फोटो और खबर छप जाती है। बस सफाई अभियान हो गया। पटना-दानापुर मुख्य मार्ग पर निर्मित कूड़ों का अम्बार संदेशा दे रहा है।

आलोक कुमार

No comments: