![]() |
श्रीमती अशोक चौधरी |
पटना। आज से चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गया। लोक आस्था के महापर्व छठ को सफलतापूर्वक अंजाम देने में भक्तजन लग जाते हैं। इस महान पर्व में मुस्लिम महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी का चूल्हा और डोम महाराजाओं द्वारा निर्माण सूप, दौरा आदि का व्यवहार किया जाता है। जिन लोगों के द्वारा चूल्हा और सूप,दौरा आदि निर्माण किया जाता है। ऐसे लोग निर्माण करते समय पवित्रता और सफाई पर खास ध्यान देते हैं।
रविवार को नहाय-खाय अनुष्ठान को पूरा किया गया।सोमवार को खरना है। मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान दिवाकर को अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व समाप्त हो जाएगा।
![]() |
श्री अशोक चौधरी |
संपूर्ण बिहार में धार्मिकता का माहौल बन गया है। छठी मईया के ऊपर गीत पेश किया जा रहा है। पवित्र गंगा नदी के किनारे तैयारी जोरों से जारी है। आरक्षी बल को तैनात कर दिया गया है। आरक्षी बल में महिलाओं को शामिल किया गया है। नागरिक सुरक्षा कोर का भी सहयोग लिया जा रहा है। विभिन्न घाटों पर गोताखोरों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। घाटों पर वाच टावर भी बनाया गया है। इसी तरह सिविल सिटीजन भी छठ के अवसर पर सहयोग करना शुरू कर दिए है। बिजली बल्बों से मार्ग को सजाया जा रहा है। व्रतियों को कष्ट न हो उसकी व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न जगहों पर आकर्षक तोरण द्वार किया जा रहा है। मार्ग की सफाई की जा रही है।
![]() |
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी |
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment