Sunday 27 March 2016

रविवार की सुबह 6 बजे महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा अर्पित करेंगे मिस्सा


प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में फादर जॉनसन चढ़ाएंगे समारोही मिस्सा



पटना।प्रभु येसु ख्रीस्त का पुनरूथान पर ईस्टर के शुभावसर पर अर्द्धरात्रि मिस्सा पूजा आयोजित की जाएगी। कुर्जी पल्ली में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में शनिवार को 10.30 बजे से फादर जॉनसन केलकत,येसु समाजी समारोही मिस्सा अर्पित करेंगे। रविवार की सुबह 6 बजे से पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा पूजा अर्पित करेंगे। वहीं 8 बजे से फादर सुशील साह पूजा चढ़ाएंगे। 

सेक्रेट हार्ट चर्च,पाटलिपुत्र में पुण्य शनिवार की रात 11 बजे से, सुबह 6.30 बजे से और अंग्रेजी में 8 बजे से मिस्सा पूजा अर्पित की जाएगी। नोट्रेडम में पुण्य शनिवार की 11 बजे से और ईस्टर संडे को 7 बजे से, एक्स0 टी0 टी0 आई0 में पुण्य शनिवार को 11 बजे से और ईस्टर संडे को 7 बजे से, आई0जी0आई0एम0एस0 में पुण्य शनिवार को 11.30 और संत मेरीस, ए0 जी0 कॉलोनी में पुण्य शनिवार को 11 बजे से मिस्सा पूजा अर्पित की जाएगी। 


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: