Saturday 30 April 2016

आज नौनिहालों और उनकी मां की है ‘गुड फ्राइडे’



अम्बेडकर कॉलोनी में है ज्ञानशाला और आंगनबाड़ी केन्द्र

साढ़े ग्यारह बजे छुट्टी होने के बाद अग्निकांड


पटना। बांसकोठी में है अम्बेडकर कॉलोनी। अम्बेडकर कॉलोनी में ज्ञानशाला और आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। यहां पर कॉलोनी के नौनिहाल ज्ञानार्जित करते हैं। साढ़े ग्यारह बजे नौनिहालों की छुट्टी हो गयी। बच्चे हर दिन की तरह घर पहुंच गये। घर पहुंचने के कुछ ही मिनटों के बाद अप्रत्याशित हादसा हो गया। इस हादसे में बच्चे सुरक्षित बच गये। इस तरह नौनिहालों और उनकी मां के लिए आज ‘गुड फ्राइडे’ साबित हुआ। 

हुआ यह कि किसी के घर से आग लगनी शुरू हुई। 11ः55 बजे आग शुरू हुई और देखते ही देखते पसर गयी। अपने आगोश में आग ने 150 घरों को समा ली। आग लगने के तीस मिनट के बाद दमकल पहुंची। तकतक आग विकराल रूप धारण कर ली। इस तरह एक ही झटके में घर वाले बेघर हा गये। घर वालों के समान जलकर स्वाहा। जो लोग तन पर कपड़े धारण किये थे,वहीं कपड़ा ही बचा रहा। 

प्रसवावस्था में प्रीति देवी
अम्बेदकर कॉलोनी में महादलित डोम जाति के राजू राम रहते हैं। राजू राम की पत्नी प्रीति देवी है। इस समय वह प्रसवावस्था में हैं। प्रीति के परिवार वालों ने जन्नत से धन संग्रह कर रहे हैं। प्रत्येक दिन कमाने के बाद खर्च से शेष अतिरिक्त राशि को बक्सा में रखते है। करीब 50 हजार रूपये जमा कर चुके थे। जो नकदी नोट अग्नि से जलकर स्वाहा हो गयी। इसके अलावे सोना और चांदी के गहने भी रखे थे। जो गल गया। महादलित परिवार परेशान हैं कि किस तरह प्रीति का प्रसव होगा? कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल में एलएससीएस से लड़की बच्ची जन्म ली है। द्वितीय प्रसव भी संभावित ऑपरेशन से ही हो। उसके आलोक में धन संग्रह कर रहे थे। अब तो महादलित धरती के और आसमान के भगवान पर निर्भर हो गये हैं जो वर्तमान परिस्थिति को हल कर सके। 

महावीर वात्सल्य अस्पताल में कार्यरत



महावीर वात्सल्य अस्पताल में है कार्यरत सुगिया देवी। श्रीराम प्रसाद की पत्नी सुगिया देवी का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। 4 बच्ची और 2 बच्चे खुले आसमान में आ गये। जो वस्त्रधारण किये हैं। वही वस्त्र ही बचा। सुगिया देवी की बेटी नीतू कुमारी का कहना है कि आबरू ढकने के लिए पड़ोसी से दुपट्टा मांगकर इज्जत बचा रही है। लाखों रूपये की संपति स्वाहा हो गयी। 

बक्सा में रखे आभूषण ले उड़े
शील्लू चौधरी की पत्नी फूलपति देवी कहती हैं कि प्रमिला कुमारी की शादी अगले साल करनी है। अभी से ही बचत करके आभूषण बनाया गया है। आग की कहर से बचने के लिए आभूषण रखने वाले बक्से को बाहर निकाल रखा गया। मौकापरस्त लोगों ने आभूषण वाले बक्सा ही ले उड़े। 



आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: