Thursday 12 May 2016

आफत से घिरे बिन्द टोली के लोगों से मिलने विधायक पहुंचे











विधायक ने बीडीओ को आकलन कर मुआवजा देने का दिया निर्देश 

1 जनवरी 2016 से निर्माणाधीन शौचालय अपूर्ण 


पटना। दीघा विधान सभा से निर्वाचित विधायक हैं डॉ0 संजीव चौरसिया। मंगलवार की रात आंधी और वर्षा ने बिन्द टोली के लोगों को आफत में डाल दी है। आफत से घिरे बिन्द टोली के लोगों से मिलने विधायक संजीव चौरसिया पहुंचे। इनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय भी थें। विधायक ने निकट से मुआयना करके पटना सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मौके पर आकलन करने आये अथवा प्रतिनिधि भेजे। इसके बाद पीड़ितों के बीच में मुआवजा वितरण करें। इसके अलावे निर्माणाधीन शौचालयों को जल्द से जल्द निर्माण करवाने का सुझाव दिया। 1 जनवरी से निर्माण हो रहा है।


सर्वश्री डोनम महतो, विध्या महतो, देवलगन महतो,रामलगन महतो, आदि ने कहा कि आंधी और वर्षा ने तबाही के दलदल में डाल दिया है। अव्वल बिन्द टोली,दीघा से उजड़ गये। बिन्द टोली, कुर्जी में हजारों रू0 लगाने के बाद रहने लायक घर बनाये। मिट्टी और सिमेंट से घर बनाया गया। उक्त घर की छत में कोई करकट, एलबेस्टर, खर,प्लास्टिक आदि लगाये गये। घर निर्माण करवाने की परीक्षा आंधी और वर्षा ले ली। 10 मई की घंटे भर की आंधी और वर्षा ने बर्बादी की तरफ ढकेल दी। घर में लगे करकट और एलबेस्टर हवा के साथ उड़ गये। इनके आगे प्लास्टिक और खर की औकात क्या?दोनों धाराशाही हो गये। ऐसा होने से लोगों को रतजंगी करने को बाध्य होना पड़ा। 
आम आदमी की तरह एक चिकित्सक भी परेशान हो गया। उनका तमाम मेडिसिन भींग गयी। मेडिसिन को धूप में सूखायी गयी। उसी तरह अन्य लोग भी समानों को सूखाते देखे गये।यहां के लोगों का कहना है कि यह हमलोगों के लिए रिहर्सल है। खास तो बाढ़ के समय ही ज्ञात होगी। उस समय जानमाल की रक्षा करना मुश्किल होगी। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट, पटना।

No comments: