Friday 6 January 2017

27 जनवरी 2017 से 4 फरवरी 2017 तक

मां मरियम तीर्थ यात्रा,मोकामा
नौ दिवसीय प्रार्थना एवं मिस्सा

महापर्व 5 फरवरी 2017 को
पटना। माता मोकामा की रानी,तू मां कृपा की रानी, आये हैं तेरे द्वारे, सुन प्रार्थना हमारी, रोगी को कर दें चंगा, निकाल दे निराशा ओ , भटकों को दे दे ज्योति, हर दिल में भर दिलासा। बाढ़ में दिनांक 27 जनवरी 2027 से शुरू और मोकामा में 4 फरवरी 2017 को अंत होगा नौ दिवसीय प्रार्थना एवं मिस्सा। इस बात की जानकारी फादर एन्ड्रू राजा ने दी है। इन दिनों में विभिन्न विषयों को लेकर प्रार्थना और मिस्सा होगा।  मरियम- ईश्वर और कलीसिया की मां विषय पर 27 जनवरी को बाढ़ पल्ली द्वारा प्रार्थना का संचालन और मिस्सा के मुख्ययाजक बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष सेवास्टियन कल्लुपुरा होंगे। 28 जनवरी को मरियम-परिवारों का आदर्श और संरक्षिका को लेकर हिलसा पल्ली द्वारा प्रार्थना। मिस्सा का मुख्ययाजक पटना महाधर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर प्रेम प्रकाश होंगे। 29 जनवरी को कुर्जी पल्ली द्वारा मरियम-लोहू गवाहों की रानी पर प्रार्थना। मुख्ययाजक है मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष कैजिटेन ओस्ता। 30 जनवरी को बिहारशरीफ पल्ली द्वारा मरियम-दुखियों की सहायिका पर प्रार्थना। भागलपुर धर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर अल्फोंस करेंगे। 31 जनवरी को बसौनी पल्ली में मरियम-रोगियों की आशा पर प्रार्थना। पवित्र मिस्सा का संचालन मुख्य याजक मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर मैथ्यू ओराधन करेंगे। 1 फरवरी को बरबीघा पल्ली में मरियम-पापियों की शरण पर प्रार्थना। मिस्सा का मुख्ययाजक पटना येसु समाज के प्रोविंशियल फादर जोश होंगे। 2 फरवरी को हरनौत पल्ली द्वारा मरियम- प्रेरितों की रानी पर प्रार्थना। मिस्सा का संचालन मुख्ययाजक बेतिया धर्मप्रांत के संचालन फादर लौरेंस पास्कल होंगे। 3 फरवरी को बख्तियारपुर पल्ली द्वारा मरियम-शांति की रानी पर प्रार्थना। मुख्ययाजक पूर्णिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फ्रांसिस तिर्की होंगे। 4 फरवरी को मोकामा पल्ली द्वारा मरियम-ईश्वरी कृपा की माता पर प्रार्थना। मुख्ययाजक मां मरियम ग्वापले दुसैया गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डिसूजा होंगे।
महापर्व 5 फरवरी को विशेष कार्यक्रमः सुबह 6 बजे से पहला यूखरिस्तीय समारोह- फादर प्रदीप येसु समाजी,7 बजे से द्वितीय यूखरिस्तीय समारोह- फादर जोस एडावली और 9 बजे से चंगाई प्रार्थना एवं यूखरिस्तीय समारोह- फादर हृदय राज द्वारा अर्पित किया जाएगा। 12 बजे से मां मरियम की तीर्थयात्रा। 1 बजे से यूखरिस्तीय समारोह। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियमय डिसूजा येसु समाजी द्वारा।  
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: