Friday 6 January 2017

कबीर अत्येष्ठि योजना से 14 सौ रूपये नहीं देने के कारण मुसहर समुदाय के लोग शव को गाढ़ने को मजबूर

पटना। नगर परिषद दानापुर निजामत में है वार्ड नम्बर 33। वार्ड नम्बर 33 में नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ मुसहरी। यहां पर यद्दु मांझी और महापति देवी रहते हैं। दोनों के सहयोग से 4 संतान पैदा हुआ। 3 लड़का और 1 लड़की। घुलेटन मांझी और जेठनी देवी जीर्वित हैं। उमेश मांझी और पूर्णमासी मांझी की मौत हो गयी। 
उमेश मांझी और रूबी देवी के संग विवाहः दीघा मुसहरी में रहने वाली रूबी देवी का विवाह उमेश मांझी के संग हुआ। दोनों के सहयोग से 2 लड़का बच्चा हुआ। मधुशुधन कुमार और चंदन कुमार। गरीबी रेखा के नीचे जीवन बीताने वाले उमेश मांझी को जानलेवा टी0बी0 के शिकार हो गये। 5 साल से बेहाल थे। जब आमदनी होता था तब दवाई खरीदकर खाते थे। इसी तरह का सिलसिला रहने के कारण उमेश मांझी दम तोड़ दिये। इस समय अगमकुआं से दवा खा रहे थे। 19 दिसम्बर 2016 को 1 बजे रात में घर पर ही आखिरी सांस लिये। 20 दिसम्बर को गंगा किनारे लखपर मिट्टी के हवाले कर दिया गया।
हिन्दु रहने के बाद भी मिट्टी के हवालेः यहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि वार्ड नम्बर 33 की वार्ड कॉसिंलर मंजू देवी हैं। वार्ड कॉसिंलर द्वारा कबीर अत्येष्ठि योजना से 14 सौ रूपये नहीं देने के कारण मुसहर समुदाय के लोग शव को गाढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। जो इस बार भी हुआ। समाजसेवी दीपक कुमार मांझी ने दानापुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया है कि विधवा रूबी देवी को कबीर अत्येष्ठि योजना से तथा परिवार लाभ योजना से लाभान्वित करवाये।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: