Thursday 27 November 2014

बिहार सरकार को तीन माह के अंदर नशाबंदी कानून लागू करने का अल्टीमेटम


पटना के सभी शराब भट्ठियों को 24 घंटे के अंदर ध्वस्त कर देने की शक्ति
राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड ने की दुष्कर्मियों को मृत्युदंड देने की मांग


पटना। आज राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के बैनर तले धरना दिया। कारगिल चौक पर आयोजित धरना देने वाली महिलाओं ने शराबबंदी की मांग कर रही थीं। शराब और दुष्कर्म के खिलाफ पोस्टर प्रदर्शित भी किया गया। इसमें दुष्कर्मियों को मृत्युदंड दो, बंद करो छेड़खानी, बलात्कार नहीें तो चलेगी अब तलवार,हमारा नेता कैसा हो? दिलीप भइया जैसा हो आदि नारा लिखा हुआ था।
राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गादस्ता के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक व युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि सूबे में शराबखोरी बढ़ती ही जा रही है। इसका दुष्परिणाम भी सामने है। उसी तरह एकल दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की शिकार आधी आबादी होना पड़ रहा है। इनका दिल दहल जा रहा है। इस समय पूर्णतः मां,बहन एवं बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसा प्रतीक हो रहा है कि शराबियों एवं गुंडो के सामने सरकार और प्रशासन अक्षम हो गयी है।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार सरकार तीन माह के अंदर नशाबंदी कानून को लागू करें। दुष्कर्म संबंधित मुकदमों को स्पीडी ट्रायल कराकर गुंडो को कठोर से कठोर सजा दें। उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि आपलोग गोलबंद होकर गांवघर के शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दें। साथ ही दुष्कर्मियों के खिलाफ जेहाद छेड़ दें।
राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड से जुड़े महिलाएं और दुर्गादस्ता की लड़कियों ने धरना देकर शराब के खिलाफ संद्यर्ष करने का संकल्प लिया। मौके पर ब्रिगेड की नगर अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि राजधानी की महिलाएं भी शराब और बलात्कार के खिलाफ पूरी तरह से गोलबंद और संगठित हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार समय रहते शराबबंदी कानून को लागू नहीं कर पाती है तो पटना के सभी शराब भट्ठियों को 24 घंटे के अंदर ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गा दस्ता की पूजा कुमारी और कोयल ने कहा कि शराबियों और गुंडो के आंतक से हमलोग दहशतभरी जिन्दगी जीने को बाध्य हैं। आगे कहा कि इससे बेहतर होगा कि जिल्लतभरी जिन्दगी के बजाए मौत दे दी जाए। सरकार आधी आबादी की रक्षा करें वरणा हमलोग कानून को अपने हाथ में लेने को बाध्य हो जाएंगे।
धरना पर आयोजित सभा को रेखा,गीता,रीता,कुसुम देवी,वीणा देवी,मुन्नी देवी,मधु देवी, सुभावनी देवी,शारदा देवी, आशा, शोभा, उर्मिला एवं उषा किरण समेत राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की पूर्व प्रदेश पुष्पा पाण्डेय, राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड के धर्मवीर सिंह,सतीश शास्त्री, उमेश एवं संजय कुमार ने भी संबाधित किया।
आलोक कुमार


No comments: