Friday 6 January 2017

नोटबंदी के कारण कतार में खड़े 110 लोगों ने प्राण गवाएं





पटना। आज शुक्रवार को नोटबंदी के खिलाफ महाधरना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लोग गर्दनीबाग में महाधरना में शिरकत किये। आज कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन है। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस ने एक दिन के महाधरनाकी घोषणा की। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पटना में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता एचके वर्मा ने  किया। इसमें कांग्रेस राहुल गांधी के पांच सवालों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एचके वर्मा ने बताया कि पटना में धरना प्रदर्शन का आयोजन गर्दनीबाग धरना स्थल पर किया गया। इसमें पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने बताया के नोटबंदी के आंदोलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से बिहार के लिए 12 समन्वयक बनाए गए हैं। असम कांग्रेस विधायक दल के उपनेता रकीबुल हुसैन इसके राज्य समन्वयक बनाए गए हैं।अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने कहा कि नोटबंदी के कारण कतार में खड़े 110 लोगों ने प्राण गवाया हैं। इनको सरकार 10 लाख रू0 मुआवजा दें। इनके परिजनों को सरकारी नौकरी दें।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: