Saturday 11 March 2017

पुनर्वासित व्यक्तियों के समक्ष बुनियादी समस्या बरकरार


पटना। पूर्व मध्य रेलवे परियोजना से विस्थापित बिन्द समुदाय को पुनर्वासित किया गया है कुर्जी दियारा क्षेत्र में।यहां पर पुनर्वास के नाम पर जमीन दी गयी है। जमीन देते समय कहा गया कि बहुत जल्द ही वासगीत पर्चा दिया जाएगा। जो 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वासगीत पर्चा निर्गत नहीं किया गया। इसको लेकर बिन्द समुदाय में आक्रोश है।

यहां पर रहने वाले भगवान महतो कहते हैं कि अब तो भगवान पर ही आसरा है कि कबतब वासगीत पर्चा दिलवा पा रहे हैं। यहां पर पेयजल के लिए चापाकल और शौचक्रिया करने के लिए शौचालय की जरूरत है। दोनों रहते हुए भी उपयोग में नहीं रहा है। सरकारी कार्य निपटारा की तरह ही चापाकल और शौचालय निर्माण किया गया है। जिसका उपयोग लोग नहीं कर पा रहे हैं। खुले में शौचक्रिया करने को बाध्य हैं।

वर्ष 2016 की बाढ़ से प्रभावित लोगों को घर टूटने के बाद भी राशि भुगतान नहीं की जा रही है। सदर,पटना के अंचल पदाधिकारी कार्यालय से जानकारी लेने पर कहा जाता है कि सर्वे कार्य खत्म है उसको भुगतान कर दिया जाएगा। जो नहीं हो रहा है। लोग आसरा लगाकर बैठे हैं।

आलोक कुमार

No comments: